अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
वाहक प्लेटफॉर्म के बारे में अपने सवालों के जवाब पाएं
General FAQ’s
1 मैं वाहक ट्रांसपोर्ट मार्केटप्लेस पर कैसे शुरुआत करूं?
भारतीय ट्रांसपोर्टरों, ट्रक मालिकों और कंसाइनर्स के सबसे भरोसेमंद समुदाय-वाहक, से जुड़ें। आरंभ करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:
- अपने मोबाईल नंबर के जरिए साइन उप करें और अपना रोल चुनें: लॉरी प्रदाता या लोड प्रदाता
- 20 मिनट के भीतर बोलियाँ प्राप्त करने के लिए अपना ट्रक अटैच करें या अपना लोड पोस्ट करें। डील पूरी करने के लिए बिड स्वीकार करें।
- तुरंत बुकिंग करने के लिए, “लोड मार्केट” या “लॉरी मार्केट” का उपयोग करें।
2 मैं वाहक ऐप कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
वाहक ऐप को फ्री में डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें here.
3 वाहक पर कौन रजिस्टर कर सकता है? इसके लिए कितना चार्ज लगेगा?
वाहक ऑनलाइन लोड और लॉरी खोजने और बुक करने के लिए एक पूरी तरह से मुफ़्त प्लैट्फॉर्म है। उपयोगकर्ता “लॉरी प्रदाता” या “लोड प्रदाता” के रूप में अपनी भूमिका पंजीकृत और चुन सकते हैं।
- लॉरी/ट्रक प्रदाता: ट्रांसपोर्टर, ट्रांसपोर्ट सेवा प्रदाता, लोजिस्टिक कंपनियां, ट्रक एवम बेड़े के मालिक, ट्रक ब्रोकर्।
- लोड प्रदाता: प्रेषक और कारखाने के मालिक, डिस्पैच विभाग, फ्रेट बुकिंग और कमिसन एजेंट, ट्रांसपोर्टर, ट्रेडर और ट्रेडिंग एजेंट, छोटे और मध्यम बिज़नेस मालिक।
- वाहक आपके ब्रांड को बेहतर बनाने, आपके पेशेवर ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को विकसित करने और दैनिक बुकिंग पर समय बचाने के लिए व्यवसाय-विशिष्ट सुविधाओं से पूर्ण भारतीय परिवहन समुदाय के लिए बनाया गया 100% निःशुल्क ऐप है।
4 वाहक को एक विश्वसनीय प्लैट्फॉर्म क्या बनाता है?
वर्तमान समय में भारतीय सड़क ट्रांसपोर्ट मार्केटप्लेस में मौजूद विश्वास की कमी ट्रांसपोर्टरों, एजेंटों और लॉरी मालिकों के व्यावसायिक क्षमता और विस्तार को सीमित करता है। वाहक ट्रांसपोर्ट व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए उपयोगकर्ता रेटिंग, कनेक्शन, दस्तावेज़ वेरीफिकेशन और उपयोगकर्ता अनुशंसाओं द्वारा समर्थित एक अद्वितीय ब्रांड बनाने का मंच है।
5 वाहक पर “कनेक्शन” के फायदे क्या हैं?
भारत में परिवहन व्यवसाय निजी-नेटवर्क पर अत्यधिक निर्भर है। वाहक उपयोगकर्ताओं को कनेक्ट करने और एक विश्वसनीय व्यक्तिगत नेटवर्क विकसित करने में मदद करता है। 'कनेक्शन्स' के इस नेटवर्क को बिजनेस को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।